विधि : कैसे करें
इस आसन को हवादार, स्वच्छ व शांत जगह पर करना चाहिए। इस आसन के लिए फर्श पर दरी या चटाई बिछा लें। चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं और शरीर को बिल्कुल सीधा रखें ।
पहली विधि
इस आसन को हवादार, स्वच्छ व शांत जगह पर करना चाहिए। इस आसन के लिए फर्श पर दरी या चटाई बिछा लें। चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं और शरीर को बिल्कुल सीधा रखें। हाथों को दोनों बगल में सीधा शरीर से सटाकर व हथेलियों को फर्श की ओर करके रखें। अपने दोनों पैरों, एड़ियों व पंजों को मिलाकर सामने की ओर करके सीधा व तानकर रखें। अब ऊपर देखते हुए धीरे-धीरे श्वास को अन्दर खींचते हुए पूर्ण रूप से वायु को फेफड़ों में भर लें। इसके बाद अपनी सांस को रोक कर अपने दोनो पैरों को धीरे-धीरे ऊपर (लगभग 10 इंच) तक उठाएं। इस स्थिति में 6 से 8 सैकेंड तक रहें और फिर धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़े और पैरों को धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में ले आएं। इसके बाद 6 से 8 सैकेंड तक आराम करें और पुन: इस क्रिया को करें। इस तरह से इस क्रिया को 10 बार करें। पैरों को 10 इंच की ऊंचाई पर रखने में परेशानी हो तो पैरों को थोड़ा और ऊपर उठा लें। इससे पैरों पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है।
विशेष
पैरों को ऊपर उठाते समय आपस में मिलाएं रहें लेकिन कमर से ऊपर का भाग नहीं बोलना चाहिए। अपने पैर को 10 इंच से अधिक ऊपर न उठाएं क्योंकि इतनी ऊंचाई पर पैरों पर अधिक जोर नहीं पड़ता है। इस आसन को खाली पेट सुबह व शाम कर सकते हैं। इस आसन को दोनो पैरों से 3-3 बार करें। इस आसन को स्त्री-पुरुष तथा 6 से 7 वर्ष के बच्चे भी कर सकते हैं। इस आसन का लाभ सर्वांगासन की तरह ही होता है। जिन्हें पीठ पर चोट लगी हो या जो बहुत कमजोर हो उन्हें पहले 'अर्द्ध उत्तानपादासन का अभ्यास करना चाहिए।
अद्ध उत्तानपादासन करने की विधि :
इस आसन में दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाने के स्थान पर एक-एक पैर को बारी-बारी से ऊपर उठाकर इस आसन को पहले की ही तरह से करें। पहले पूर्ण रूप से सांस लेकर सांस को रोकते हुए पहले बांए पैर को ऊपर उठाएं और कुछ देर रुककर फिर सांस छोड़ते हुए पैर को सामान्य स्थिति में ले आएं। यही क्रिया दाएं पैर के साथ भी करें। यह अभ्यास दोनों पैरों से 10-10 बार करें। इस आसन का अभ्यास पूर्ण रूप से करने में सफल होने के बाद उत्तानपादासन करें।
आसन के अभ्यास के लिए पहले की तरह ही स्थान को चुनें और नीचे दरी बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को दोनो बगलों में नितम्ब (हिप्स) से सटाकर रखें।
दूसरी विधि
आसन के अभ्यास के लिए पहले की तरह ही स्थान को चुने और नीचे दरी बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को दोनो बगलों में नितम्ब (हिप्स) से सटाकर रखें दोनो पैरों को आपस में मिलाकर व तानकर रखें। अब धीरे-धीरे दोनो पैरों को ऊपर उठाएं और साथ ही सिर को भी ऊपर उठाएं। इस तरह सिर से नाभि तक के भागों को और पंजों से जांघों तक के भाग को ऊपर उठा लें। आसन की इस स्थिति में पूरे शरीर का भार कमर पर रखें और हाथों को फर्श से ऊपर जांघों पर रखें। इसमें शरीर के दोनो ओर का भाग बराबर उठा रहता है। जितनी देर तक इस स्थिति में रहना सम्भव हो रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
लाभ/सावधानी
विशेष
इस आसन के शुरुआती अभ्यास में शरीर में कंपन होता है, परंतु इसके नियमित अभ्यास से शरीर में स्थिरता और मजबूती आती है।
सावधानी
उच्च रक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर), सर्वाईकल, स्पॉंडिलिसिस आदि रोगों वाले रोगियों को यह आसन नहीं करना चाहिए। इस आसन को करने से मेरूदंड (रीढ़ की हड्डी) पर जोर पड़ता है इसलिए मेरूदंड व कमर में किसी भी प्रकार का दर्द या कष्ट आदि हो तो उसे पूर्ण उत्तानपादासन नहीं करना चाहिए। इस आसन के स्थान पर 'अर्द्ध उत्तानपादासन करना लाभकारी होता है।
आसन से रोग में लाभ :
इस आसन से मेरूदंड (रीढ़ की हड्डी) मजबूत तथा शरीर के अन्दर की सभी कोशिकाएं पुष्ट होती हैं। यह आसन स्नायुतंत्र (नर्वस सिस्टम) को क्रियाशील बनाता है तथा उनके विचारों को दूर करता है।
इस आसन से मेरूदंड (रीढ़ की हड्डी) मजबूत तथा शरीर के अन्दर की सभी कोशिकाएं पुष्ट होती हैं। यह आसन स्नायुतंत्र (नर्वस सिस्टम) को क्रियाशील बनाता है तथा उनके विचारों को दूर करता है। यह आसन शरीर को 72000 नाड़ियों को प्रभावित करता है जिससे उनमें उत्पन्न होने वाली सारी बीमारियां ठीक हो जाती है। इस आसन से पेट व नितम्बों की चर्बी घटती है तथा पेट की आन्तरिक गड़बड़ियां, जलोदर (पेट में पानी का भरना) और आमाशय की जलन मिटती है। यह बीमारियां ठीक हो जाती है। इस आसन से पेट व नितम्बों की चर्बी घटती है तथा पेट की आन्तरिक गड़बड़ियां, जलोदर (पेट में पानी का भरना) और आमाशय की जलन मिटती है। यह आसन पाचन शक्ति को मजबूत करता है तथा भूख को बढ़ाता है। इस आसन को करने से नाभि का टलना बन्द हो जाता है तथा जिसकी नाभि टल गई हो उसे यह आसन 5 मिनट तक करना चाहिए। इससे नाभि अपने वास्तविक स्थान पर आ जाती है। इससे अपच (खाना न पचना), भोजन के बाद खट्टी-मीठी डकारें आना, वमन (उल्टी), पेट में गैस बनना, कोष्ठबद्धता, सामान्य दस्त, मरोड़, खूनी दस्त आदि ठीक होते हैं। इससे पीठ का दर्द, पैरों का दर्द, पेट का दर्द आदि दूर होते हैं। यह आसन खून को साफ करने के साथ-साथ पैरों का सुन्न हो जाना व झन्नाहट आदि शिकायतें भी दूर करता है। इस आसन को करने से कद बढता है। प्रसव के बाद महिलाओं के स्वाभाविक स्थिति में आने के बाद इस आसन को करने से पेडू का भददापन दूर होता है। इसके अभ्यास से हर्निया रोग नहीं होता है। इस आसन के निरंतर अभ्यास से घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना, सांस फूलना और खांसी आदि रोग दूर होते हैं। यह आसन नाभि के चार महत्त्वपूर्ण आसनों में से एक है। इसके अभ्यास से नाभि तंत्र की 72864 नाड़ियों की मसाज होती है। यह रक्त संचार को ठीक करता है तथा घबराहट को दूर करता है।
Method: How to
This asana should be done in a ventilated, clean and cool place. For this posture, lay a carpet or mat on the floor. Lie on your back on the mat and keep the body perfectly straight.
First method
This asana should be done in a ventilated, clean and cool place. For this posture, lay a carpet or mat on the floor. Lie on your back on the mat and keep the body perfectly straight. Keep your hands in both armpits, with the body straight and keep the palms facing the floor. Put both your legs, ankles and toes together and keep it straight and pointed. Now, while looking up, slowly fill the air completely in the lungs by pulling the breath in. After this, stop your breath and raise both your legs slowly upwards (about 10 inches). Stay in this position for 6 to 8 seconds and then slowly exhale and slowly bring the legs back to normal. After this, rest for 6 to 8 seconds and do this action again. In this way, do this action 10 times. If you have trouble keeping your feet at a height of 10 inches, lift the feet a little more. This reduces the pressure on the feet.
special
While raising the legs, keep mixing with each other, but the upper part of the waist should not be spoken. Do not raise your feet more than 10 inches because at this height the feet are not stressed too much. You can do this asana on an empty stomach in the morning and evening. Do this asana 3-3 times with both feet. Men and women and children of 6 to 7 years can also do this asana. The benefit of this asana is similar to that of Sarvangasana. Those who are hurt on the back or who are very weak should first practice 'Ardha Uttanapadasana'.
Method of performing Adhat Utpadanadasana:
In this posture, instead of raising both legs together, do this asana as before by raising one leg alternately. Holding the breath in full, stopping the breath first, lift the left leg first and after stopping for some time, then exhale and bring the foot back to normal. Do the same action with the right leg. Do this exercise 10-10 times with both feet. After being successful in practicing this asana completely, do uttanapadaasana.
For the practice of asanas, choose the same position as before and lie down on the back by laying the strings at the bottom. Keep both hands adjacent to the buttocks (hips) in both sides.
Second method
For the practice of asanas, choose the same position as before and lie down on the back by laying a wedge at the bottom. Keep both hands adjacent to the buttocks (hips) in both sides, and keep both legs together and stretched. Now slowly raise both the legs and raise the head as well. In this way, lift the parts from head to navel and from claw to thighs. In this posture, keep the weight of the entire body at the waist and keep the hands above the floor on the thighs. In this, both sides of the body remain equal. As long as it is possible to stay in this position and then slowly come back to normal.
Benefit / caution
special
The initial practice of this asana vibrates in the body, but its regular practice brings stability and strength to the body.
Caution
This asana should not be done in patients with high blood pressure, cervical, spondylitis, etc. By doing this asana, emphasis is on the spinal cord (spine), therefore, if there is any kind of pain or pain in the spinal cord and waist, then it should not do complete uttanapadasana. Performing 'Ardha Uttanapadasana' in place of this asana is beneficial.
Benefits in Asana by Disease:
With this asana, the spinal cord is strong and all the cells inside the body are strengthened. This asana makes the nervous system active and removes their thoughts.
With this asana, the spinal cord is strong and all the cells inside the body are strengthened. This asana makes the nervous system active and removes their thoughts. This asana affects 72000 nadis in the body, thereby curing all the diseases arising in them. This posture reduces the fat in the stomach and buttocks, and eliminates internal disturbances of the stomach, ascites (filling of water in the stomach) and stomach irritation. These diseases are cured. This posture reduces the fat in the stomach and buttocks and the internal problems of stomach, ascites (filling of water in the stomach) and gastric irritation are eliminated. This asana strengthens digestive power and increases hunger. By doing this asana, the tapping of the navel stops and the person whose navel is blocked should do this asana for 5 minutes. This brings the navel to its original place. It cures indigestion (not eating), sour and sweet bursts after meals, vomiting (vomiting), stomach gas, leprosy, general diarrhea, torsion, bloody diarrhea etc. This causes back pain, foot pain, abdominal pain, etc. This asana cleanses the blood as well as eliminates complaints of numbness and tingling. By doing this asana, height increases. After women are in a natural state after delivery, by doing this asana, the pelvic pain is overcome. Its practice does not cause hernia disease. Continuous practice of this asana removes nervousness, rapid heartbeat, shortness of breath and cough. This asana is one of the four important asanas of the navel. With its practice, there is a massage of 72864 nerves of the navel system. It corrects blood circulation and cures nervousness.













